Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Yoga Guru Anand Giri arrested in sydney for allegedly assaulting two women who called him home for prayers-योग गुरू आनंद गिरी पर महिलाओं से मारपीट का आरोप, सिडनी में अरेस्ट - Sabguru News
होम UP Allahabad योग गुरू आनंद गिरी पर महिलाओं से मारपीट का आरोप, सिडनी में अरेस्ट

योग गुरू आनंद गिरी पर महिलाओं से मारपीट का आरोप, सिडनी में अरेस्ट

0
योग गुरू आनंद गिरी पर महिलाओं से मारपीट का आरोप, सिडनी में अरेस्ट
Yoga Guru Anand Giri arrested in sydney for allegedly assaulting two women who called him home for prayers
Yoga Guru Anand Giri arrested in sydney for allegedly assaulting two women who called him home for prayers

प्रयागराज। निरंजनी अखाड़ा के श्रीमहंत और योग गुरू आनंद गिरी को आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में महिलाओं से अभद्रता और मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

साधु संतों की जानी मानी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने मंगलवार को आनंद गिरी की गिरफ्तारी की पुष्टी की है। उन्होने योग गुरू का पक्ष लेते हुए कहा कि दोनों महिलाएं आंनद गिरी की शिष्या रहीं और उन्हें अपने घर पर पूजा पाठ कराने के लिए आमंत्रित किया था। चरण स्पर्श करने पर उन्होंने आर्शीवाद के लिए उनकी पीठ थपथपायी।

उन्होने बताया कि आनंद गिरी को सिडनी के आक्सले पार्क, पश्चिमी उपनगर से रविवार को गिरफ्तार किया गया है। गिरी कुछ हफ्तों की विदेश यात्रा पर एक कार्यक्रम में गए हैं। उन्हें रविवार को वापस हिन्दुस्तान लौटना था।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि महिलाएं उनसे कुछ तांत्रिक पूजा करना चाहती थी जिसके लिए उन्होंने इंकार कर दिया था। उसके बाद आपस में गालीगलौज और मारपीट हुई। महिलाओं ने आरोप लगाया था कि उनकी बिना इजाजत के उन्होंने उन्हे स्पर्श किया। उनपर 2016 और दूसरा 2018 में महिला से मारपीट और अभद्रता करने का आरोप हैं।

महंत ने बताया कि आनंद गिरी की जमानत के लिए मंगलवार को सिडनी की अदालत में याचिका दाखिल की गई है। बुधवार या वृहस्पतिवार में इसपर कुछ कार्यवाही होगी।

गौरतलब है कि आनंद गिरी योग गुरू के नाम से विख्यात हैं। वह निरंजनी अखाड़ा के श्रीमहंत और संगम के निकट बंधवा पर प्रसिद्ध लेटे हनुमान मंदिर के उत्तराधिकारी भी हैं।