Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
girl rape in Sant Kabirnagar, raped arrested - संतकबीरनगर : बारात में आई बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट - Sabguru News
होम Headlines संतकबीरनगर : बारात में आई बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट

संतकबीरनगर : बारात में आई बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट

0
संतकबीरनगर : बारात में आई बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट
Two arrested for kidnapping and rape of teenager
girl rape in Sant Kabirnagar, raped arrested
girl rape in Sant Kabirnagar, raped arrested

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में बारात में आई एक मासूम बालिका को एक कामांध युवक ने हवस का शिकार बना लिया।

पीड़ित बालिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारातियों ने दुराचारी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ सदर रमेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात जिले के मेंहदावल क्षेत्र के एक गांव से बारात खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धमैचा में आईं थी। वैवाहिक कार्यक्रमों के बीच रचित उर्फ आदित्य नाम के युवक ने उक्त बालिका को बहाने से एकांत में ले जाकर दुष्कर्म किया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बालिका अचेत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया।

इस बीच परिजन बालिका की खोज करने लगे तो वह अस्तव्यस्त अवस्था में मिली। किसी तरह उसे होश में लाया गया। होश में आने पर बालिका ने आरोपी की पहचान करते हुए आपबीती बताई। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।