Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Hema Malani Opposition party remove Modi while Modi trying to demon from corruption - विपक्षी दल मोदी को जबकि मोदी भ्रष्टाचार रूपी दानव को हटाने में जुटे हैं: हेमा मालनी - Sabguru News
होम Headlines विपक्षी दल मोदी को जबकि मोदी भ्रष्टाचार रूपी दानव को हटाने में जुटे हैं: हेमा मालनी

विपक्षी दल मोदी को जबकि मोदी भ्रष्टाचार रूपी दानव को हटाने में जुटे हैं: हेमा मालनी

0
विपक्षी दल मोदी को जबकि मोदी भ्रष्टाचार रूपी दानव को हटाने में जुटे हैं: हेमा मालनी
Hema Malani Opposition party remove Modi while Modi trying to demon from corruption
Hema Malani Opposition party remove Modi while Modi trying to demon from corruption
Hema Malani Opposition party remove Modi while Modi trying to demon from corruption

बस्ती। फिल्म अभिनेत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालनी ने कहा कि कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष एक जुट होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रोकना चाहता है और जबकि मोदी भ्रष्टाचार रूपी दानव का विनाश कराने की जिद करे बैंठे है।

कप्तानगंज बाजार मे भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबाेधित करते हुये हेमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व मे भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। भारत मे जातिवाद की कमर टूट रही है। भारत विकास की नई ईमरात लिख रहा है। विश्व पटल पर भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था निश्चित रूप से भारतीयो के लिए गौरव की बात है। भारत की बढती ताकत के कारण विश्व का महाशक्तियां इस विशाल लोकतंत्र की ओर किसी न किसी उम्मीद से देख रही है।

उन्होने प्रधानमंत्री के कार्यकाल मे किये गये विकास कार्यो और कल्याणकारी योजनाओ की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन मे गरीबो, पिछड़ों,असहायों के प्रति सच्चा दर्द दिख है। मोदी खुद ही पिछड़े वर्ग से संबंधित है।

बालीवुड की ड्रीम गर्ल ने कहा “ मै कलाकार हूं, कलाकार की बात को सभी लोग महत्व देते है। इसीलिए आप के बीच भाजपा के लिए वोट मांगने आई हूं। देश मे पांच चरणों का चुनाव सम्पन्न हो गया है। इस चुनाव मे भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी और पार्टी केन्द्र मे फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। इस चुनाव सभा के लोक सभा क्षेत्र बस्ती के अलावा अन्य लोगो ने भी संबोधित किया।