Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
May 10 in history : What happened in Indian and World History-मई 10 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines मई 10 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मई 10 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मई 10 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1427- यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड के बर्न शहर से यहूदियों को निष्कासित किया गया।
1503- इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की।
1526- पानीपत की पहली लड़ाई में जीत के बाद बाबर ने तत्कालीन भारत की राजधानी अकबराबाद (आगरा) में प्रवेश किया।
1534 – फ्रांसीसी नाविक जैक्स कॉर्टियर न्यूफाउण्डलैंड पहुंचा।
1655 – ब्रिटिश सेना ने जमैका पर अपना कब्जा किया।
1774 – लुई 15वें की मौत के बाद लुई 16वां फ्रांस का राजा बना।
1796 – नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में आस्ट्रिया को हराया।
1824 – लंदन की नेशनल गैलरी को आम नागरिकों के लिए खोला गया।
1857 – स्वतंत्रता संग्राम की पहली लड़ाई मेरठ की छावनी से शुरू हुयी।
1908 – वेस्ट वर्जीनिया के ग्रेफ्टन में चर्च सर्विस के दौरान पहला मदर्स डे मनाया गया।
1916 – नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया।
1940 – जर्मनी ने बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग पर हमला किया।
1945 – रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर अपना कब्जा किया।
1959 – सोवियत सेना अफगानिस्ताान पहुंची।
1962 – मार्वल कॉमिक्स ने ‘द इनक्रिडिबल ल्क’ का पहला अंक प्रकाशित किया।
1972 – अमरीका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1981 – बॉम्बे (मुंबई) में पहली बार रात में क्रिकेट मैच खेला गया।
1993 – संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतारोही बनी।
1994 – दक्षिण अफ़्रीका में नेल्सन मंडेला ने प्रेटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
1995 – दक्षिण अफ्रीका की सोने की एक खान में लिफ्ट गिरने से लगभग 104 मजदूरों की मौत हो गई।
2000 – भारत और ताजिकिस्तान ने संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
2000 – यूरोपीय देश घाना में हुए एक फ़ुटबाॅल मैच के दौरान हुयी हिंसा में लगभग 130 दर्शकों की मौत।
2005 – लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत हुए।
2007 – अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्यस्थल पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की।
2012 – सीरिया की राजधानी दमिश्क में हुए दो बम धमाकों में 55 लोगों की मौत और 370 अन्य लोग घायल हुए।
2014 – दक्षिण अफ्रीका में हुए आम चुनाव में अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस की जीत।