Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
May 11 in history : What happened in Indian and World History-मई 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines मई 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मई 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मई 11 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1752 – अमरीका के फिलाडेल्फिया में पहली अग्नि बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई।
1784 – मैसूर और ब्रिटेन के शासक टीपू सुल्तान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1814 – प्लेटबर्ग की लड़ाई में अमेरिकन्स ने अंग्रेजों को हराया।
1833 – इंग्लैंड से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी-ऑफ-द-लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक सागर में डूबने से 215 लोगों की मौत हुई।
1857 – दिल्ली में सिपाही विद्रोह भड़का।
1857 – स्वतंत्रता संग्राम के पहले युद्ध के दौरान भारतीय सिपाहियों ने अंग्रेजों के अधिकारियों से दिल्ली पर कब्जा कर लिया।
1922 – रेडियो स्टेशन केजीयू का हवाई में प्रसारण शुरू हुआ।
1924 – गॉटलीव डेमलर और कार्ल बेंज के स्वामित्व वाली कंपनियों का विलय कर मर्सिडीज बेंज कंपनी बनाई गई।
1951 – राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।
1960 – पहली गर्भनिरोधक गोली बाजार में उपलब्ध कराई गई।
1965 – बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से 17 हजार लोगों की मौत हुई।
1985 – इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड सिटी फुटबाॅल मैदान में आग लगने से 40 की मौत हुई और 150 घायल हुए।
1988 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1995 – अमरीका के न्यूयॉर्क में 170 से अधिक देशों ने परमाणु अप्रसार संधि का विस्तार करने का फैसला किया।
1998 – यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना।
1998 – भारत ने राजस्थान के पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण किये।
2000 – जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची।
2002 – बांग्लादेश में नौका दुर्घटना में 378 लोग मरे।
2007 – इजराइल ने हमास से जुड़ी रिफ़ॉर्म एवं चेंज पार्टी को गैर-क़ानूनी घोषित किया।
2008 – न्यूयाॅर्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला जिनेटिकली माडिफ़ाइड मानव भ्रूण तैयार किया।
2011 – भारत और पाकिस्तान ने लाहौर और अमृतसर के बीच बस सेवा शुरू करने के लिए सहमति बनी।
2013 – तुर्की के रेहानली क्षेत्र में दो कार बम धमाके में 43 लोगों की मौत।