Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
daily horoscope rashifal for 11 may 2019 saturday-सबगुरु राशिफल : 11 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 11 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 11 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 11 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2076, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायन, 19.45 बजे बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको आर्थिक मामलों और लेन-देन के मुद्दों में सचेत रहने की आवश्यकता है। हालांकि मित्रों से सहयोग मिल सकता है, लेकिन विवादों से बचना होगा, अन्यथा परिवार के सदस्यों के साथ कलह के आसार बनेंगे। खाने-पीने में सावधानी रखें वरना आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज समय से भोजन भी नहीं मिलेगा। व्यर्थ में खर्च हो सकता है। घर में और अपने कार्यक्षेत्र में समझौते से भरा रवैया अपनाना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

वृषभ राशि :- आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज आपको आर्थिक लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। शारीरिक और मानसिक रुप से आज आप काफी स्वस्थ रहेगें तथा पूरा वक्त ताजगी का अनुभव करेंगे। आप अपनी कलात्मकता और सृजनात्मकता का उपयोग कर पाएंगें। आर्थिक मामलों में योजना बना सकेगें और धन लाभ होने की भी संभावना है। परिवार के साथ आपका समय आनंदपूर्ण बीतेगा। आज नए कपड़े व गहने खरीद सकते हैं व आमोद-प्रमोद में आपका दिन बीतेगा। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम और व्यवहार में सावधानी रखने की जरूरत है। आपकी बातचीत से कोई गलतफहमी न हो, इसका ध्यान रखें। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है और विशेषकर आंखों में तकलीफ हो सकती है। आज आपके लिए खर्च का दिन है। आज आपको सोच-समझकर कदम उठाना होगा। मानसिक चिंता बनी रहेगी। ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में रुचि लेने से मन को कुछ शांति मिलेगी।

कर्क राशि :– आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा तथा नौकरी और व्यवसाय में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, क्योंकि मौसम की प्रतिकूलता का असर पड़ सकता है। दोस्तों के साथ प्रवास व पर्यटन पर जा सकते हैं। अपने प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताएंगें। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक पूरे होंगे। विवाहोत्सुक युवक-युवतियों के लिए विवाह योग की संभावना है। शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि :– आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से सभी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी बौद्धिक प्रतिभा दिखेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं। उच्च पदाधिकारियों को आप अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे। पिता की तरफ से लाभ होगा। सम्पति तथा वाहन सम्बंधी कार्य अत्यंत सरलता से पूरा कर सकेंगे। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।

कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज पूरे दिन आप आनंद का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होगा और विदेश में रहनेवाले सगे-सम्बंधियों के समाचार मिलेगें जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्य या धार्मिक यात्रा के पीछे खर्च करेगें। भाई-बहनों से लाभ होने की संभावना है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को विदेश जाने के लिए अनुकूल अवसर मिलेगें। मित्रों से भरपूर सहयोग मिल सकता है, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि :- आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको किसी भी नए काम का आरंभ करने से बचना होगा। अपनी वाणी और व्यवहार को नियंत्रण में रखें अन्यथा गलतफहमी हो सकती है। इससे आपको नुकसान हो सकता है। दोस्त के रूप में छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। गूढ़ विद्या की ओर आपका आकर्षण बढ़ेगा, साधना सिद्धि के लिए आज का दिन अच्छा है। काफी कोशिश के बाद आप अपनी मानसिक शांति को प्राप्त कर पाएंगें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आप आज का दिन पूरी तरह से आमोद-प्रमोद में बिताना पसंद करेगें। अपने दैनिक कार्यों से मुक्त होकर अपने लिए थोड़ा समय निकाल सकेंगे। मित्रों के बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा और यात्रा पर जा सकते हैं। उत्तम भोजन मिलेगा और नए वस्त्राभूषण प्राप्त होगें जिससे आप काफी प्रसन्न रहेगें। व्यापार और भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। विपरीत लिंगीय लोगों के प्रति आकर्षण रहेगा। पत्नी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेगें।

धनु राशि :- आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आज आपको आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति तथा आनंद की प्राप्ति होगी। कुटुंबजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कार्यालय में सहकर्मियों और अधीनस्थ व्यक्तियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है।

मकर राशि :- आज का दिन आपके प्रतिकूल रहेगा। आज आप मानसिक रुप से काफी अशांत और असमंजस में रहेंगे। आप कोई भी ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे, जिससे तनावमुक्त रहेंगे। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना होगा। भाग्य आज आपके साथ नहीं रहेगा और काफी निराशा का अनुभव होगा। संतान के विषय में चिंतित रहेंगें। घर में बुजुर्गों की तबीयत खराब हो सकती है। शारीरिक रूप से अस्वथ अनुभव करेगें। किसी से वाद-विवाद में न उतरना ही ठीक रहेगा। पेट दर्द से परेशानी होगी।

कुंभ राशि :- आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अत्यधिक संवेदनशील होने के कारण आज मानसिक बेचैनी और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। इस कारण जिद्दीपन आएगा। सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। स्थावर संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज करने में सावधानी रखें। सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी में महिलाएं खर्च करेगीं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं।

मीन राशि :- आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके लिए महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। विचारों में दृढ़ता रहेगी, कार्य अच्छी तरह से पूरे होंगे। सृजनात्मक और कलात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। दोस्तों या परिवारजनों के साथ किसी प्रवास पर जा सकते हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा। कार्य की सफलता आपके मन को आनंदित करेगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। अपने प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।