Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Lok Sabha elections 2019 Phase 6 : senior political leaders voted in Madhya Pradesh-लोकसभा चुनाव : मध्यप्रदेश में दिग्गज नेताओं ने किया मतदान - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal लोकसभा चुनाव : मध्यप्रदेश में दिग्गज नेताओं ने किया मतदान

लोकसभा चुनाव : मध्यप्रदेश में दिग्गज नेताओं ने किया मतदान

0
लोकसभा चुनाव : मध्यप्रदेश में दिग्गज नेताओं ने किया मतदान

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज आठ संसदीय क्षेत्रों पर हो रहे मतदान के तहत प्रदेश के कई दिग्गजों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरैना में अपने मताधिकार का उपयोग किया। मुरैना में ही तोमर का सामना कर रहे कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास रावत भी मतदान करने पहुंचे।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा तहत जैत गांव में मतदान किया। बुधनी विधानसभा विदिशा संसदीय क्षेत्र के तहत आती है।

भोपाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सुबह भोपाल में मतदान किया। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह हालांकि दोपहर तक अपने गृहक्षेत्र गुना जिले के राघौगढ़ में मतदान करने नहीं पहुंच सके। उनकी पत्नी अमृता राय ने भोपाल में मतदान किया।

गुना संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने भी गुना में अपना वोट डाला। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह ने अपनी पत्नी श्रजाम्या सिंह के साथ राघौगढ़ में मतदान किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भाई रामस्वरूप भारती ने भी गुना की हनुमान कालोनी स्थित पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वे गुना संसदीय क्षेत्र के मतदाता हैं।

प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर संसदीय क्षेत्र की सुरखी विधानसभा के जेरई मतदान केंद्र पर मतदान किया। खुरई विधायक एवं पूर्व मंत्री भूपेंद सिंह ने खुरई में मतदान किया।

पूर्व मंत्री एवं सागर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रभु सिंह ने बीना विधानसभा के धनोरा गांव में मतदान किया। यहां से भाजपा उम्मीदवार राजबहादुर सिंह ने सागर के गोपालगंज स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।