
अजमेर। समर्पण ध्यान संस्था के अजमेर के अरडका गांव स्थित समर्पण आश्रम में इस साल प्रथम बार आश्रम की पुण्य भूमि पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव 14, 15 व 16 जुलाई 2019 को मनाया जाएगा।
इस गुरु पूर्णिमा का आयोजन शिवकृपानंद स्वामी आश्रम ट्रस्ट मुंबई की ओर से किया जा रहा है। जिसके संस्थापक सतगुरु शिवकृपानंद स्वामी (बाबा स्वामी) स्वयं हैं। यह गुरु पूर्णिमा स्वयं सद्गुरु बाबा स्वामी के पवित्र सान्निध्य में तीन दिन मनाई जाएगी।
सद्गुरु गादि-स्थल जैसे शक्ति पीठ के सान्निध्य में समर्पण ध्यान की प्रथम गुरु पूर्णिमा होने जा रही है। महोत्सव के अंतिम दिन 16 जुलाई को शाम 4 बजे सदगुरु दर्शन कार्यक्रम तथा भोजनप्रसादी रखी गई है।
सभी भाग्यशाली पुण्य आत्माओं के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है। इसमें कोई भी भाग लेकर चैतन्य यानी परमात्मा की अनुभूति का लाभ ले सकते हैं।