Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Priyanka Chopra's Fan Following On Instagram Increased 4 Crore - प्रियंका चोपड़ा की इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग हुई चार करोड़ - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood प्रियंका चोपड़ा की इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग हुई चार करोड़

प्रियंका चोपड़ा की इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग हुई चार करोड़

0
प्रियंका चोपड़ा की इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग हुई चार करोड़
Priyanka Chopra's Fan Following On Instagram Increased 4 Crore
Priyanka Chopra's Fan Following On Instagram Increased 4 Crore
Priyanka Chopra’s Fan Following On Instagram Increased 4 Crore

मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसकों की संख्या फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर चार करोड़ हो गयी है। प्रियंका के प्रशंसकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है और इसका सबूत उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखा जा सकता है।

प्रियंका की इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग बढ़कर चार करोड़ हो गई है। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए प्रियंका ने वीडियो मेसेज पोस्ट किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट वीडियो में प्रियंका अपने फॉलोअर्स की संख्या के बारे में बताते हुए फैन्स को फ्लाइंग किस देती नजर आ रही हैं।

इस दौरान उनकी हैपीनेस भी देखी जा सकती है। वीडियो के साथ प्रियंका ने अपने फैन्स के लिए खास मैसेज भी लिखा। उन्होंने अपने फैन्स को धन्यवाद देते हुए अपनी इंस्टाग्राम फैमिली के हर मेंबर के लिए अपना प्यार जाहिर किया।