Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Anil Kapoor will once again work with Shekhar Kapur - अनिल कपूर एक बार फिर शेखर कपूर के साथ काम करेंगे - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood अनिल कपूर एक बार फिर शेखर कपूर के साथ काम करेंगे

अनिल कपूर एक बार फिर शेखर कपूर के साथ काम करेंगे

0
अनिल कपूर एक बार फिर शेखर कपूर के साथ काम करेंगे
Anil Kapoor will once again work with Shekhar Kapur
Anil Kapoor will once again work with Shekhar Kapur
Anil Kapoor will once again work with Shekhar Kapur

मुंबई । बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर एक बार फिर निर्देशक शेखर कपूर के साथ काम करने जा रहे हैं। अनिल कपूर ने शेखर कपूर के साथ वर्ष 1987 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया में काम किया था।

अनिल कपूर तीन दशक के बाद शेखर कपूर के साथ काम करते नजर आएंगे। शेखर कपूर ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीटर पर नयी फिल्म बनाने को लेकर जानकारी दी। शेखर ने अनिल के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया कि ‘मिस्टर इंडिया-2’ या किसी अन्य फिल्म में साथ काम करने पर चर्चा कर रहा हूं। अनिल कपूर आप उन्हें बताइये।

अनिल ने वही तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की और कहा कि वह शेखर के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्सुक हैं। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर अपने फैंस को जानकारी दी कि देजा वू (फ्रांसीसी भाषा में पहले ही देख चुका) महसूस कर रहा हूं। शेखर कपूर और मैं कुछ नया और बेहद रोमांचक करने पर गहराई से चर्चा कर रहे हैं। हम वैसा ही जादू चलाने की उम्मीद कर रहे हैं जैसा ‘मिस्टर इंडिया’ में चलाया था।