Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
lok sabha polls exit poll 2019 : narendra modi again, NDA set to all through-एक्जिट पोल ने फिर बना दी मोदी सरकार, अब 23 मई का बेसब्री से इंतजार - Sabguru News
होम Breaking एक्जिट पोल ने फिर बना दी मोदी सरकार, अब 23 मई का बेसब्री से इंतजार

एक्जिट पोल ने फिर बना दी मोदी सरकार, अब 23 मई का बेसब्री से इंतजार

0
एक्जिट पोल ने फिर बना दी मोदी सरकार, अब 23 मई का बेसब्री से इंतजार
lok sabha polls exit poll 2019 : narendra modi again, NDA set to all through
lok sabha polls exit poll 2019 : narendra modi again, NDA set to all through

नई दिल्ली। देश में नई सरकार के गठन के प्रयासों की गहमागहमी के बीच करीब सभी मतदान पश्चात सर्वेक्षणों (एक्जिट पोल) ने सत्रहवीं लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की फिर केंद्र सरकार बनने का दावा किया है हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि भाजपा अकेले 272 आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं।

लोकसभा की 543 में से 542 सीटों के लिए हुए मतदान बाद के नौ सर्वेक्षणों में से आठ में राजग की स्पष्ट बहुुमत के साथ पुन: सत्ता में आने का अनुमान व्यक्त किया गया है जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन को बहुमत से बहुत पीछे दिखाया गया है।

राजग को न्यूनतम 231 से लेकर 333 तक जबकि संप्रग को 62 से 164 तक सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। अन्य दलों को 94 से 159 तक सीटें मिलने की अनुमान व्यक्त किया गया है।

टाइम्स नाऊ- वीएमआर सर्वेक्षण ने भाजपा और सहयोगी दलों को 304 सीटें, कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन को 132 तथा अन्य को 104 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है।

रिपब्लिक टीवी – सी वोटर ने अपने सर्वेक्षण में राजग को 287 सीटें, संप्रग को 128 सीटें और अन्य 127 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। न्यूज नेशन ने भाजपा और सहयोगी दलों को 282 से 290 सीटें, कांग्रेस और सहयोगियों को 118 से 126 सीटें और अन्य दलों को 130- 138 सीटें मिलने की संभावना जतायी है।

न्यूज 18 ने अपने सर्वेक्षण में राजग को 292 से 312 सीटें, संप्रग को 62 से 72 सीटें और अन्य को 102 से 112 सीटें दी है। न्यूज एक्स ने राजग को 242 सीटें, संप्रग को 164 सीटें और अन्य को 137 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है।

इसी प्रकार सुदर्शन न्यूज ने राजग को 313, संप्रग को 121 और अन्य को 109 सीटें दी है। पीस रिसर्च के सर्वेक्षण के अनुसार राजग को 231 सीटें, संप्रग को 152 सीटें और अन्य को 159 सीटें मिल रही है। एक अन्य सर्वेक्षण वीडीपी एसोसिएेट ने राजग को 333 सीटें, संप्रग को 115 सीटें और अन्य को 94 सीटें मिलने की संभावना जतायी है। जन की बात टीवी चैनल ने राजग को 305 सीटें, संप्रग को 124 सीटें और अन्य का 113 सीटें दी है।