Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Lok Sabha polls 2019 : BSP chief Mayawati to meet Sonia Gandhi and Rahul ahead of results-सोनिया गांधी और राहुल से मिलेंगी बसपा प्रमुख मायावती - Sabguru News
होम Delhi सोनिया गांधी और राहुल से मिलेंगी बसपा प्रमुख मायावती

सोनिया गांधी और राहुल से मिलेंगी बसपा प्रमुख मायावती

0
सोनिया गांधी और राहुल से मिलेंगी बसपा प्रमुख मायावती

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती सोमवार को यहां संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की प्रमुख सोनिया गांधी तथा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगी।

कांग्रेस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मायावती सोमवार को लखनऊ से दिल्ली पहुंचेगी। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा बनाने तथा चुनाव परिणाम आने के बाद केंद्र में सरकार के गठन की संभावनाओं पर विचार करने के लिए संप्रग प्रमुख से मायावती की इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुट करने में तेलुगु देशम पार्टी के प्रमख तथा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्र बाबू नायडु अहम लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस क्रम में रविवार को पहली बार उन्होंने संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की। इससे पहले दिन में वह कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव से भी मिले थे।

नायडु ने शनिवार को भी राहुल गांधी, शरद पवार तथा सीताराम येचुरी से मुलाकात की थी। शनिवार को वह आम आदमी पार्टी के प्रमुख तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिले थे। उसके बादवह लखनऊ पहुंचे जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव तथा बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती से बातचीत की।