Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Islamic State militants riot in Tajik prison, 32 killed-ताजिकिस्तान जेल में भड़का दंगा, तीन सुरक्षाकर्मी, मारे गए कई कैदी - Sabguru News
होम Headlines ताजिकिस्तान जेल में भड़का दंगा, तीन सुरक्षाकर्मी, मारे गए कई कैदी

ताजिकिस्तान जेल में भड़का दंगा, तीन सुरक्षाकर्मी, मारे गए कई कैदी

0
ताजिकिस्तान जेल में भड़का दंगा, तीन सुरक्षाकर्मी, मारे गए कई कैदी

दुशांबे। ताजीकिस्तान के वहदात शहर में स्थित उच्च सुरक्षा वाले जेल में दंगा भड़कने के बाद तीन जेल सुरक्षाकर्मियों तथा कई कैदियों की मौत हो गई।

न्याय उप मंत्री मंसूरजोन उमाराेव ने सोमवार को बताया कि जेल में 19 मई को तब दंगा भड़का जब जेल में सजा काट रहे आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के 30 सदस्यों ने तीन जेल सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना लिया तथा उनकी हत्या कर दी। कैदियों के पास चाकू और अन्य धारदार हथियार थे।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा जब अधिकारियों ने निर्णायक उपाय किए तो स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए दंगाइयों को भी मार दिया गया। बयान में स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में होने का दावा करते हुए कहा कि दंगा भड़कने की घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

कुछ कैदियों की पत्नियां, जो अपने पति के साथ एक अलग ब्लॉक में थीं, ने बताया कि गोलीबारी लगभग रात 9 बजे शुरू हुई और आधे घंटे तक चली। स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने कई एंबुलेंस, पुलिस गश्ती कारों तथा दमकलों को जेल की ओर जाते देखा।

इससे पूर्व नवंबर में उत्तरी शहर खुजांड में अत्यधिक सुरक्षा वाले जेल में भी दंगा भड़का था। इसमें 21 कैदी और दो जेल सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।