Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
mentally challenged man commits suicide After killing of two wives in Mayurbhanj district of odisha-विक्षिप्त व्यक्ति ने दो पत्नियों की हत्या करने के बाद की सुसाइड - Sabguru News
होम Odisha Bhubaneswar विक्षिप्त व्यक्ति ने दो पत्नियों की हत्या करने के बाद की सुसाइड

विक्षिप्त व्यक्ति ने दो पत्नियों की हत्या करने के बाद की सुसाइड

0
विक्षिप्त व्यक्ति ने दो पत्नियों की हत्या करने के बाद की सुसाइड

भुवनेश्वर। ओडिशा में मयूरभंज जिले के सदर पुलिस थाना क्षेत्र के ताड़ाकिसोला गांव में एक विक्षिप्त एक व्यक्ति ने दो पत्नियों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार को तीन शव बरामद किए गए हैं जिनमें दो महिलाएं और एक पुरूष हैं। महिलाओं के शव घर से भीतर से बरामद किए गए जबकि उनके पति का शव घर के बाहर पेड़ से लटकता पाया गया।

पुलिस ने मृतक की पहचान श्यामा भाटी और उसकी दो पत्नियों के तौर पर की हैं। ये दोनों सगी बहनें थी। पुलिस को आशंका है कि पत्नी ने पत्नियों की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस बीच गांव वालों का कहना है कि इस घटना में किसी और का भी हाथ हो सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।