Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Lok Sabha election results 2019 : bihar 40 seats results-लोकसभा चुनाव परिणाम : बिहार में NDA जीत की ओर, 40 में से 37 पर आगे - Sabguru News
होम Bihar लोकसभा चुनाव परिणाम : बिहार में NDA जीत की ओर, 40 में से 37 पर आगे

लोकसभा चुनाव परिणाम : बिहार में NDA जीत की ओर, 40 में से 37 पर आगे

0
लोकसभा चुनाव परिणाम : बिहार में NDA जीत की ओर, 40 में से 37 पर आगे
Lok Sabha election results 2019 : bihar 40 seats results
Lok Sabha election results 2019 : bihar 40 seats results

पटना। बिहार में लोकसभा की चालीस में से 37 सीटों पर बढ़त के साथ भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एतिहासिक जीत की ओर आगे बढ़ता दिख रहा है।

राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार मतगणना के पहले पांच घंटे में राजग के घटक भाजपा 16, जनता दल यूनाइटेड 15 और लोक जनशक्ति पार्टी छह सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे है। इस बार आपसी समझौते के तहत भाजपा और जदयू ने 17-17 तथा लोजपा ने छह सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। वहीं विपक्षी महागठबंधन का प्रमुख घटक राष्ट्रीय जनता दल दो और कांग्रेस एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

इस महागठबंधन में राजद और कांग्रेस के अलावा पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा, विकासशील इंसान पार्टी शामिल है। महागठबंधन ने आरा सीट भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी के लिए छोड़ दी थी। पिछले लोकसभा चुनाव में राजग को 31 सीटों पर जीत मिली थी जो राजग का उस समय तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन था।

राजग के घटक भाजपा के प्रत्याशी अररिया, आरा, औरंगाबाद, बेगूसराय, बक्सर, दरभंगा, मधुबनी, महाराजगंज, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पटना साहिब, पूर्वी चंपारण, सारण, सासाराम(सु), शिवहर और उजियारपुर तथा जदयू बांका, भागलपुर, गया (सु), गोपालगंज (सु), झंझारपुर, काराकाट, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, नालंदा, पूर्णिया, सीतामढ़ी, सिवान, वाल्मीकिनगर, सुपौल में जबकि लोजपा हाजीपुर (सु), जमुई (सु), खगड़िया, नवादा, समस्तीपुर और वैशाली में आगे है। वहीं, जहानाबाद एवं पाटलिपुत्र में राजद तथा किशनगंज में कांगेस प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।