Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Lok Sabha election results 2019 : jharkhand 14 seats results-लोकसभा चुनाव परिणाम : झारखंड में 12 पर राजग, दो पर कांग्रेस आगे - Sabguru News
होम Headlines लोकसभा चुनाव परिणाम : झारखंड में 12 पर राजग, दो पर कांग्रेस आगे

लोकसभा चुनाव परिणाम : झारखंड में 12 पर राजग, दो पर कांग्रेस आगे

0
लोकसभा चुनाव परिणाम : झारखंड में 12 पर राजग, दो पर कांग्रेस आगे

रांची। झारखंड में लोकसभा की चौदह में से 12 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और दो पर कांग्रेस के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

राज्य निर्वाचन कार्यालय सूत्रों के अनुसार मतगणना के पहले चार घंटे में राजग के घटक भाजपा के प्रत्याशी कोडरमा, पलामू, रांची, चतरा, धनबाद, दुमका, गोड्डा, हजारीबाग, जमशेदपुर, लोहरदगा और राजमहल तथा ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के उम्मीदवार गिरिडीह में आगे चल रहे हैं। वहीं, सिंहभूम और खूंटी में कांग्रेस के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।

अब तक की मतगणना में जो दिग्गज आगे चल रहे हैं उनमें हजारीबाग से केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, लोहरदगा से सुदर्शन भगत, कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी, पलामू से विष्णु दयाल राम, रांची से संजय सेठ, चतरा से सुनील कुमार सिंह, धनबाद से पशुपतिनाथ सिंह, दुमका से सुनील सोरेन, गिरिडीह से चंद्रप्रकाश चौधरी, गोड्डा से निशिकांत दूबे, जमशेदपुर से विद्युत बरन महतो एवं राजमहल से हेमलाल मूर्मू शामिल हैं।

वहीं, खूंटी में कांग्रेस के कालीचरण महतो से भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा तथा सिंहभूम में कांग्रेस की गीता कोड़ा से भाजपा के लक्ष्मण गिलुआ पीछे चल रहे हैं।