Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Lok Sabha election results 2019 : delhi 7 seats results live - दिल्ली में सातों सीटों पर भाजपा आगे, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पीछे - Sabguru News
होम Delhi दिल्ली में सातों सीटों पर भाजपा आगे, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पीछे

दिल्ली में सातों सीटों पर भाजपा आगे, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पीछे

0
दिल्ली में सातों सीटों पर भाजपा आगे, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पीछे
Lok Sabha election results 2019 : delhi 7 seats results live
Lok Sabha election results 2019 : delhi 7 seats results live
Lok Sabha election results 2019 : delhi 7 seats results live

नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली में एक बार फिर सातों सीटों पर जीत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। मतगणना के अब तक प्राप्त रुझानों में भाजपा के उम्मीदवारों ने सातों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) को काफी पीछे छोड़ दिया है।

चांदनी चौक से केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल पर 16883 वोटों से बढ़त बनाये हुए हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से 71593 वोटों से आगे हैं।

पूर्वी दिल्ली जहां से क्रिकेटर से राजनीति में उतरे गौतम गंभीर भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। गंभीर कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली से 27588 वोटों की बढ़त बनाये हुए हैं। दक्षिण दिल्ली में मौजूदा सांसद रमेश विधूड़ी ने आप के राघव चड्ढा पर 37084 वोटों की बढत बना ली है। यहां से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज बिजेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर हैं।

नयी दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन पर 22650 वोटों की लीड बना ली है। दिल्ली की एकमात्र सुरक्षित सीट से पंजाबी सूफी गायक भाजपा उम्मीदवार हसंराज हंस ने आप के उम्मीद गुग्गन सिंह पर 62211 मतों की बढ़त बना रखी है। पश्चिमी दिल्ली से सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा कांग्रेस के महाबल मिश्रा से 58972 वोटों से आगे चल रहे हैं।