Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Lok Sabha election results 2019 : maharashtra 48 seats results-लोकसभा चुनाव परिणाम : महाराष्ट्र में एनडीए काफी आगे - Sabguru News
होम Headlines लोकसभा चुनाव परिणाम : महाराष्ट्र में एनडीए काफी आगे

लोकसभा चुनाव परिणाम : महाराष्ट्र में एनडीए काफी आगे

0
लोकसभा चुनाव परिणाम : महाराष्ट्र में एनडीए काफी आगे

मुंबई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना गठबंधन अपना प्रदर्शन और बेहतर करते हुए 42 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, हालांकि केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार हंसराज अहीर तथा शिवसेना के मौजूदा सांसद आनंदराव अड़सुल पीछे चल रहे हैं।

दोपहर बाद एक बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 23 सीटों पर, शिवसेना 19 सीट पर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तीन सीट पर तथा कांग्रेस और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन एक-एक सीट पर आगे है। एक निर्दलीय उम्मीदवार भी आगे है। केंद्रीय मंत्री एवं रायगढ़ से शिवसेना उम्मीदवार अनंत गीते को राकांपा के टटकरे दत्तात्रेय कड़ी टक्कर दे रहे हैं और गीते मात्र दो हजार मतों से आगे हैं।

अहीर चंद्रपुर से कांग्रेस के बालूभाऊ उर्फ सुरेश नारायण धनोरकर से 6,700 से ज्यादा मतों से पीछे हैं। अमरावती से अड़सूल निर्दलीय नवनीत रवि राणा से करीब 6,300 मतों से पीछे हैं।

केंद्रीय मंत्री एवं नागपुर से भाजपा उम्मीदवार नितिन गडकरी कांग्रेस के नाना पटोले से 55 हजार मतों से आगे हैं। राकंपा की सुप्रिया सुले बारामती से करीब एक लाख 30 हजार मतों से आगे हो चुकी हैं। केंद्रीय मंत्री एवं धुले से भाजपा उम्मीदवार सुभाष भामरे एक लाख 36 हजार से अधिक मतों की बढ़त बना चुके हैं।

कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा मुंबई दक्षिण सीट से शिवसेना के अरविंद सावंत से 55 हजार से ज्यादा मतों से पीछे हैं। उत्तरी मुंबई से कांग्रेस की उर्मिला मातोंडकर एक लाख 88 हजार मतों से पिछड़ चुकी हैं। मुंबई उत्तर मध्य से भाजपा की पूनम महाजन कांग्रेस की प्रिया दत्त पर सवा लाख से ज्यादा की बढ़त बना चुकी हैं।

मुंबई उत्तर पश्चिम से कांग्रेस उम्मीदवार संजय निरुपम 75 हजार से ज्यादा मतों से पिछड़ चुके हैं। नांदेड़ से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार अशोक चव्हाण 24 हजार से अधिक मतों से पीछे हैं। भाजपा की हीना गावित 84 हजार से अधिक मतों की बढ़त बना चुकी हैं। कांग्रेस के सुशील कुमार शिंदे सोलापुर से 77 हजार से अधिक मतों से पिछड़ रहे हैं।