Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Ashok Gehlot calls on rajsthan Lok Sabha election results 2019 - लोकतंत्र में जनादेश शिरोधार्य होता है हम विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं : अशोक गहलोत - Sabguru News
होम Headlines लोकतंत्र में जनादेश शिरोधार्य होता है हम विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं : अशोक गहलोत

लोकतंत्र में जनादेश शिरोधार्य होता है हम विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं : अशोक गहलोत

0
लोकतंत्र में जनादेश शिरोधार्य होता है हम विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं : अशोक गहलोत
Ashok Gehlot calls on rajsthan Lok Sabha election results 2019
Ashok Gehlot calls on rajsthan Lok Sabha election results 2019
Ashok Gehlot calls on rajsthan Lok Sabha election results 2019

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोकसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस की हार को स्वीकार करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में जनादेश शिरोधार्य होता है, जिसे हम विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं।

गहलोत ने ट्वीट कर शांतिपूर्वक मतदान के लिए जनता एवं कांग्रेसजनों को धन्यवाद देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनादेश शिरोधार्य होता है, जिसे हम विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। कांग्रेस ने इस परम्परा को सदैव बनाये रखा और इसका निर्वहन करते हुए देश में लोकतंत्र को मजबूत और कायम रखने का काम किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिये देश सर्वोपरि है, जबकि भाजपा के लिये सत्ता महत्वपूर्ण है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यह आम चुनाव जनहित एवं विकास के मुद्दों पर लड़ा जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए धर्म, जाति, सेना के शौर्य, पराक्रम के नाम पर यह चुनाव लड़ा।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में किये चुनावी वादों के बारे में जनता को कोई जवाब नहीं दिया और न ही भाजपा के संकल्प-पत्र में किये गये वायदों की चर्चा की। कांग्रेस ने अपने जन घोषणा-पत्र में लोक कल्याण और विकास के लिये बनाये गये कार्यक्रमों पर वोट मांगे।