Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
vasundhara raje thanks rajasthan voters, praises bjp leadership-सुनामी नहीं यह तो ‘सुनमो’ का कमाल : वसुन्धरा राजे - Sabguru News
होम Headlines सुनामी नहीं यह तो ‘सुनमो’ का कमाल : वसुन्धरा राजे

सुनामी नहीं यह तो ‘सुनमो’ का कमाल : वसुन्धरा राजे

0
सुनामी नहीं यह तो ‘सुनमो’ का कमाल : वसुन्धरा राजे

जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने कहा है कि देश में सत्रहवीं लोकसभा चुनाव में भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत न हवा है, न तूफान और न ही सुनामी, यह तो ‘सुनमो’का कमाल है जो इन सबसे विशाल है।

राजे ने आज मतगणना में भाजपा के भारी जीत की ओर अग्रसर होने पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से यह बात कही।

उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजनरी लीडरशिप तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व की जीत बताते हुए कहा कि मैंने पहले ही कह दिया था कि राजस्थान में भाजपा लोकसभा की सभी पच्चीस सीटे तथा देश में तीन सौ से अधिक सीटें जीतेगी और देश के लोग एक बार फिर मोदी सरकार बनाएंगे।

उन्होंने इस जीत के लिए सभी मतदाताओं, भाजपा कार्यकर्ताओ, भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ प्रदेश भाजपा इकाई का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सभी ने ईमानदारी और मेहनत से काम किया।