Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP candidate Ramakant Bhargava won from Vidisha seet - भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव विदिशा क्षेत्र से जीते - Sabguru News
होम Headlines भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव विदिशा क्षेत्र से जीते

भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव विदिशा क्षेत्र से जीते

0
भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव विदिशा क्षेत्र से जीते
BJP candidate Ramakant Bhargava won from Vidisha seet
BJP candidate Ramakant Bhargava won from Vidisha seet
BJP candidate Ramakant Bhargava won from Vidisha seet

रायसेन । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गढ़ मध्यप्रदेश के विदिशा संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के शैलेंद्र पटेल को 4 लाख 99 हजार से अधिक मतों से पराजित कर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा।

भार्गव ने लगभग साढ़े आठ लाख और पटेल ने लगभग साढ़े तीन लाख वोट हासिल किए। इस सीट पर वर्ष 2014 के चुनाव में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर विजय हासिल की थी। इस क्षेत्र से भाजपा पिछले तीन दशकों से जीतती आ रही है। यहां से पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटलबिहारी वाजपेयी भी विजयी हो चुके हैं।