Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
lok sabha election results 2019 : karnataka 28 seats results live-लोकसभा चुनाव परिणाम : कर्नाटक में BJP ने 12 सीटें जीती, 13 पर बढ़त कायम - Sabguru News
होम Karnataka Bengaluru लोकसभा चुनाव परिणाम : कर्नाटक में BJP ने 12 सीटें जीती, 13 पर बढ़त कायम

लोकसभा चुनाव परिणाम : कर्नाटक में BJP ने 12 सीटें जीती, 13 पर बढ़त कायम

0
लोकसभा चुनाव परिणाम : कर्नाटक में BJP ने  12 सीटें जीती, 13 पर बढ़त कायम

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में लोकसभा की 12 सीटों पर विजय हासिल की है, जबकि शाम छह बजे तक 13 सीटों पर उसकी बढ़त जारी है।

राज्य की 28 लोकसभा सीटों में से भाजपा 12 सीटें जीत चुकी है और एक-एक सीट कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) के खाते में गई है। भाजपा 13 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय आगे चल रहा है।

बेंगलूर मध्य से भाजपा उम्मीदवार पी सी मोहन ने कांग्रेस के रिजवान अरशद को 70 हजार 968 मतों से जीत दर्ज की। बेंगलूर उत्तर भी भाजपा के खाते में गई है, जहां से केंद्रीय मंत्री डीवी सदानन्द गौड़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कृष्ण बायरोगौड़ा को एक लाख 47 हजार 518 मतों से हराया।

बेंगलूर ग्रामीण से कांग्रेस के डीके सुरेश को विजय मिली है, जिन्होंने भाजपा के अश्वत नारायण गौड़ा को दो लाख छह हजार 870 मतों से हराया।

बेल्लारी सीट से भाजपा के वाई देवेन्द्रप्पा ने कांग्रेस के वीएस यूगरप्पा को 55 हजार 707 मतों से मात दी। बीदर सीट से भाजपा उम्मीदवार भगवंत खूबा और बीजापुर से ही इसी पार्टी के जे. रमेश चंद्रप्पा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी क्रमश: कांग्रेस के ईश्वर बी खांडरे और जनता दल (एस) उम्मीदवार सुनीता देवानन्द चव्हाण को शिकस्त दी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस के विनय कुलकर्णी को दो लाख पांच हजार 72 मतों से, जबकि हासन से जनता दल (एस) के प्रज्जवल रेवन्ना ने भाजपा उम्मीदवार ए मंजू को एक लाख 41 हजार 324 मतों से हराया।

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार अनंत कुमार हेगड़े ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जनता दल (एस) के आनंद असनोतिकर को चार लाख 79 हजार 649 मतों से शिकस्त दी।