Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
May 25 in history : What happened in Indian and World History-मई 25 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines मई 25 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मई 25 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मई 25 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1611 – मुगल शासक जहांगीर ने महरून्निसा (नूरजहां)से निकाह किया।
1877 – 732 यात्रियों को लेकर जा रहा स्टीमर ‘सर जॉन लॉरेंस’ उड़ीसा (अब ओडिशा) तट के पास डूबा।
1886 – क्रांतिकारी, वकील और शिक्षाविद रास बिहारी बोस का जन्म।
1899 – बंगाल के विद्रोही कवि काजी नजरूल इस्लाम का जन्म हुआ।
1831 – प्रसिद्ध उर्दू शायर दाग देहलवी का जन्म।
1961 – अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने अंतरिक्ष अभियान शुरु करने के लिए वित्तीय मदद की घोषणा की।
1963 – 32 अफ़्रीकी देशों ने मिलकर अफ्रीकन यूनियन का गठन किया।
1970 – बोइंग कंप्यूटर सर्विस की स्थापना हुयी।
1985 – बांग्लादेश में आए तूफान से 10 हजार लोगों की मौत।
1989 – मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत संघ के कार्यकारी राष्ट्रपति चुने गए।
1991 – इजराइल ने 14 हजार यहूदियों को इथोपिया से निकाला।
1995 – अमरीकी वैज्ञानिकों ने पहली बार जीवित प्राणी के डीएनए को डीकोड किया।
2003 – चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस ख़िताब जीता।
2005 – हिन्दी फ़िल्म अभिनेता सुनील दत्त का निधन।
2007 – श्रीलंका की सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर सैद्धांतिक अनुमति दी।
2008 – अमरीकी स्पेस एजेंसी द्वारा भेजा गया फीनिक्स रोवर मंगल ग्रह की सतह पर उतरा।
2010 – भारतीय मूल की 59 वर्षीय कमला प्रसाद बिसेसर त्रिनिदाद और टोबैगो की पहली महिला प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं।