Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
clashes between prisoners in Brazil jail leave 15 dead-ब्राजील जेल में कैदियों के बीच लडाई, 15 की मौत - Sabguru News
होम Headlines ब्राजील जेल में कैदियों के बीच लडाई, 15 की मौत

ब्राजील जेल में कैदियों के बीच लडाई, 15 की मौत

0
ब्राजील जेल में कैदियों के बीच लडाई, 15 की मौत

साओ पोलो। उत्तरी ब्राजील में कैदियों के बीच आपसी झड़पों में 15 कैदियों की मौत हो गई है। जेल अधिकारियों ने बताया कि यह झगड़ा रविवार को कैदियों से मुलाकात के समय अनिसो जोबिम पेनिटेनटियरी परिसर में शुरू हुआ।

इनमें से कुछ कैदियों को आगंतुकों के सामने ही नुकीले टूथब्रश घोंपकर मार डाला गया और कुछ की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल हिंसा पर काबू पा लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जेल में बंद अपने पुत्र से मिलने आई एक महिला ने कहा कि चारों तरफ अराजकता का माहौल था और हर कोई इधर- उधर भाग रहा था। इसी जेल में दो वर्ष पहले कैदियों के बीच झड़पों में 56 लोग मारे गये थे।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार ब्राजील की जेलों में इस समय 712,305 कैदी हैं। जेल अपनी क्षमता से अधिक कैदियों को समेटे हुए है। इसी वजह से जेलों में अधिक भीड़ रहती है और दंगे भड़कते हैं।