Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Ajmer Congress pay tribute to jawaharlal Nehru on his death anniversary-अजमेर के कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर नेहरू को किया याद - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर के कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर नेहरू को किया याद

अजमेर के कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर नेहरू को किया याद

0
अजमेर के कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर नेहरू को किया याद

अजमेर। पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी 55वीं पुण्य तिथि पर सोमवार को अजमेर में भी याद किया गया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के योगदान को याद करते हुए उन्हें जेएलएन मेडिकल के बाहर बने नेहरू स्मारक पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर कई नेताओं ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर जैन ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। देश के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 14 नवंबर 1889 को जन्मे पंडित नेहरु का 27 मई 1964 को निधन हो गया था।