Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
six-year-old girl rape in maipuri - मैनपुरी में ननिहाल आयी छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म - Sabguru News
होम Headlines मैनपुरी में ननिहाल आयी छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म

मैनपुरी में ननिहाल आयी छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म

0
मैनपुरी में ननिहाल आयी छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म
six-year-old girl rape in maipuri
six-year-old girl rape in maipuri
six-year-old girl rape in maipuri

मैनपुरी । उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के बेवर क्षेत्र में ननिहाल आयी एक मासूम के साथ गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बालिका एक दिन पहले ही अपनी ननिहाल आई थी। सोमवार को वह अन्य बच्चों के साथ खेतों में गई थी जहां गांव के ही एक 20 वर्षीय युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना से बालिका लहूलुहान हो गई। परिवार के लोग बालिका को लेकर अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

उन्होने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सनी पुत्र मनोज बाथम को गांव से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।