Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
May 30 in history : What happened on 30 may in Indian and World History-मई 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Delhi मई 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मई 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मई 30 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 मई की प्रमुख घटनाएँ इस प्रकार हैं:
1381 – इंग्लैंड के एसेक्स में किसानों का विद्रोह शुरु।
1539 – स्पेन के खोजी हर्नान्डो डी सोटो ने फ्लोरिडा की खोज की।
1606 – सिख गुरु अर्जुन देव का निधन।
1646 – स्पेन और नीदरलैंड ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1778 – महान फ्रांसिसी दार्शनिक और लेखक वॉल्तेयर का निधन।
1867 – उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना हुई।
1919 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में ‘सर’ की उपाधि वापस की।
1966 – अमरीकी विमानों ने उत्तरी वियतनाम पर बमबारी की।
1975 – यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का गठन हुआ।
1981 – बांग्लादेश के राष्ट्रपति जियाउर रहमान की हत्या हुई।
1987 – गोवा देश का 25वां पूर्ण राज्य बना।
1990 – पेरू में भूकंप से 135 लोगों की मौत हुई।
1998 – उत्तरी अफगानिस्तान में आये भीषण भूकंप में 5000 लोगों की मौत।
2012 – ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद ने अपना पांचवां विश्व शतरंज चैम्पियनशिप खिताब जीता।
2015 – स्टार बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।