Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Gold prices rise by Rs 150 per 10 grams, silver down by Rs 225/kg-सोना 150 रुपए महंगा, चांदी 225 रुपए लुढ़की - Sabguru News
होम Business सोना 150 रुपए महंगा, चांदी 225 रुपए लुढ़की

सोना 150 रुपए महंगा, चांदी 225 रुपए लुढ़की

0
सोना 150 रुपए महंगा, चांदी 225 रुपए लुढ़की
Gold prices fall by Rs 160 to Rs 1,860 in bullion market Delhi

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दाेनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच घरेलू जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 150 रुपए चमककर 33,030 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पड़ने से इस दौरान चांदी 225 रुपए की गिरावट में 37,325 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 5.65 डॉलर की बढ़त के साथ 1,284.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमरीकी सोना वायदा भी 7.30 डॉलर की तेजी के साथ 1,284.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक अमरीका और चीन के बीच जारी तनातनी के कारण वैश्विक आर्थिक विकास की गति सुत पड़ने की आशंका के कारण पीली धातु की चमक बढ़ी है। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत बने रहने के कारण यह बढ़त सीमित रही है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर 0.07 डॉलर की तेजी के साथ 14.59 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। वैश्विक तेजी के बीच घरेलू जेवराती माँग आने से सोना स्टैंडर्ड 150 रुपएये चमककर 33,030 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,850 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही।

औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी हाजिर 225 रुपए फिसलकर 37,325 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। चांदी वायदा 155 रुपए की गिरावट लेकर 36,175 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे:-

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,030
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,850
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 37,225
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,175
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,500