Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Petrol and diesel get cheaper-शपथ ग्रहण का तोहफा! लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल सस्ता - Sabguru News
होम Breaking शपथ ग्रहण का तोहफा! लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल सस्ता

शपथ ग्रहण का तोहफा! लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल सस्ता

0
शपथ ग्रहण का तोहफा! लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल सस्ता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण के मौके पर तेल कम्पनियों ने आम जनता को मानो ‘तोहफा’ दिया है। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम गुरुवार को छह-छह पैसे कम हुए। गत 19 मई को आम चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद दोनों ईंधनों के दाम में यह पहली गिरावट है।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में आज पेट्रोल छह पैसे सस्ता होकर 71.80 रुपए प्रति लीटर बिका। डीजल भी इतनी ही गिरावट के बाद 66.63 रुपए प्रति लीटर पर आ गया।

कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल छह-छह पैसे सस्ता होकर क्रमश: 73.86 रुपए, 77.41 रुपए और 74.53 रुपए प्रति लीटर बिका।

डीजल कोलकाता और चेन्नई में छह-छह पैसे की गिरावट के साथ क्रमश: 68.39 रुपए और 69.82 रुपए प्रति लीटर रह गया। चेन्नई में इसकी कीमत सात पैसे घटकर 70.43 रुपए प्रति लीटर पर आ गई।

तेल विपणन कंपनियां दैनिक आधार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा करती हैं तथा रोजना सुबह छह बजे से नयी दरें लागू होती हैं। दाम तय करते समय अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम तथा डॉलर की तुलना में रुपए के विनिमय दर को ध्यान में रखा जाता है।

अजमेर में पेट्रोल 72.07 और डीजल 68.64

अजमेर में आज पेट्रोल 72.07 रुपए प्रतिलीटर और डीजल 68.64 रुपए प्रतिलीटर हो गया है। आगरा गेट, जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के मालिक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

अजमेर में आज के रेट

Date 30-MAY-19

Petrol 72.07

Diesel 68.64

Power 74.90

Turbo 71.85