Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Jagan Mohan Reddy sworn in as Chief Minister of Andhra Pradesh - जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली - Sabguru News
होम Andhra Pradesh जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

0
जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
Jagan Mohan Reddy sworn in as Chief Minister of Andhra Pradesh
Jagan Mohan Reddy sworn in as Chief Minister of Andhra Pradesh
Jagan Mohan Reddy sworn in as Chief Minister of Andhra Pradesh

विजयवाड़ा । वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

राज्यपाल ई.एस. एल नरसिम्हन ने इंदिरा गांधी नगर निगम स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में रेड्डी को गुरुवार को अपराह्न 12.24 बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। रेड्डी पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने वाले दूसरे व्यक्ति है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम. के. स्टालिन सहित कई गणमान्य लोग शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने हाल ही हुए चुनावों में राज्य की 175 विधानसभा सीटों में से 151 सीटों पर जीत हासिल की है तथा राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से 22 सीटों पर कब्जा किया है।