Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ICC World Cup 2019: Virat Kohli wax statue unveiled at Lords - विश्वकप से पूर्व विराट कोहली के पुतले का अनावरण - Sabguru News
होम Sports Cricket विश्वकप से पूर्व विराट कोहली के पुतले का अनावरण

विश्वकप से पूर्व विराट कोहली के पुतले का अनावरण

0
विश्वकप से पूर्व विराट कोहली के पुतले का अनावरण
ICC World Cup 2019: Virat Kohli wax statue unveiled at Lords
ICC World Cup 2019: Virat Kohli wax statue unveiled at Lords
ICC World Cup 2019: Virat Kohli wax statue unveiled at Lords

लंदन। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का गुरूवार से शुरू हो रहे आईसीसी विश्वकप से ठीक पहले प्रतिष्ठित मैडम तुसाद म्युजियम की ओर से लंदन के लार्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर मोम के पुतले का अनावरण किया गया।

30 मई से 14 जुलाई तक चलने वाले आईसीसी विश्वकप के दौरान विराट के माेम के पुतले काे लंदन के मैडम तुसाद म्युजियम में दर्शकों के लिए रखा जाएगा। विराट की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम विश्वकप में अपने अभियान की शुरूआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से करेगी।

विश्वकप में पहली बार कप्तानी कर रहे विराट के मोम के पुतले को भारतीय टीम की सीमित ओवर प्रारूप की जर्सी पहनाई गई है। दिलचस्प है कि इस पुतले ने जो जूते और ग्लव्स पहने हैं वह खुद विराट के निजी हैं जो उन्होंने म्युजियम को दिए थे। गुरूवार से टूर्नामेंट की समाप्ति तक अब विराट का पुतला म्युजियम में जमैकन धावक यूसेन बाेल्ट, मो फराह और भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के पुतलों के साथ प्रदर्शित किया जाएगा।

30 वर्षीय विराट दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ हैं और 2011 के बाद उनपर भारत को विश्व विजेता बनाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने अब तक 227 वनडे मैचों में भारत के लिए 10843 रन बनाये हैं जिसमें 41 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं। वह विश्वकप में भी भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज़ हैं और नेतृत्व के साथ उनपर दोहरी जिम्मेदारी रहेगी। विराट अपने करियर के तीसरे विश्वकप में खेल रहे हैं, लेकिन टीम की कप्तानी पहली बार कर रहे हैं।