Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Prince Harry meet the Cricket World Cup 2019 captains - प्रिंस हैरी से मिले विश्वकप कप्तान - Sabguru News
होम Sports Cricket प्रिंस हैरी से मिले विश्वकप कप्तान

प्रिंस हैरी से मिले विश्वकप कप्तान

0
प्रिंस हैरी से मिले विश्वकप कप्तान
Prince Harry meet the Cricket World Cup 2019 captains
Prince Harry meet the Cricket World Cup 2019 captains
Prince Harry meet the Cricket World Cup 2019 captains

लंदन । इंग्लैंड एंड वेल्स की मेज़बानी में गुरुवार से शुरु हो रहे आईसीसी विश्वकप क्रिकेट टीमों के कप्तानों ने द ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी से मुलाकात की। विश्वकप 30 मई से 14 जुलाई तक खेला जाएगा।

प्रिंस हैरी गुरुवार को लंदन में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे विश्वकप के पहले मुकाबले में भी हिस्सा लिया। विश्वकप के आयोजक इस टूर्नामेंट में शाही परिवार को भी शामिल करना चाहते थे और इसी कड़ी में उन्होंने बकिंघम पैलेस में उद्घाटन पार्टी रखी थी।

प्रिंस हैरी विश्वकप की शुरूआत से पूर्व सभी टीमों के कप्तानों से मिले। प्रिंस हैरी ने इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन, भारत के कप्तान विराट कोहली, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच, श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने, पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद, वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर, बंगलादेश के कप्तान मुशरफे मुर्तजा और अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदिन नाइब से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान प्रिंस हैरी सभी टीमों के कप्तानों से गर्मजोशी से मिले और उनसे बातचीत भी की। सभी कप्तान बकिंघम पैलेस के गार्डन में शाही परिवार के साथ पार्टी में शामिल हुए। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी प्रिंस हैरी से मुलाकात की। प्रिंस हैरी और उनके बड़े भाई प्रिंस विलियम्स का खेल के प्रति लगाव जगजाहिर है। प्रिंस हैरी क्रिकेट के साथ-साथ फुटबॉल भी काफी पसंद करते हैं।