Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
June 03 in history : What happened in Indian and World history-जून 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जून 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जून 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जून 03 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1748 – एम्सटर्डम में निगम डाक सेवा(एमपीएस) की शुरुआत हुई।
1856 – क्यूलन व्हिपल ने स्क्रू मशीन का पेटेंट कराया।
1886 – युगांडा के नमगोंगो में 24 ईसाइयों को जिंदा जलाया गया।
1915 – ब्रिटिश सरकार ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि रविंद्रनाथ टैगोर को ‘नाइटहुड’ से अलंकृत किया।
1918 – गांधीजी की अध्यक्षता में इंदौर में हिन्दी साहित्य सम्मेलन। इस सम्मेलन में ही हिन्दी राजभाषा मानी गई।
1943 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत एवं पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की।
1947 – ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया।
1959 – सिंगापुर को सेल्फ गर्वनिंग स्टेट घोषित किया गया, इससे पहले ये ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा था।
1962 – एयर फ्रांस बाेइंग-707 विमान के पेरिस से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 130 लोगों की मौत।
1968 – कनाडा ने निकेल के सिक्कों को चांदी में बदलने की घोषणा की।
1972 – भारत निर्मित आधुनिक युग के पहले युद्धपोत आईएनएस नीलगिरी को भारतीय नौसेना में शामिल।
1984 – पंजाब के अमृतसर स्थित प्रसिद्ध गुरुद्वारे हरमंदिर साहिब यानी स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू हुआ। भारत सरकार के आदेश से शुरू हुए इस सैनिक अभियान का उद्देश्य जनरैल सिंह भिंडरवाला को खत्म करना था।
2010- रूस का ‘मार्स 500’ नामक मानव मिशन मास्को के पश्चिम में स्थित स्पेस मेडिसिन सेंटर में शुरु हुआ।
2013 – उत्तरी-पूर्वी चीन के जिलिन प्रांत में एक मुर्गी फार्म में आग लगने से 119 लोगों की मौत हुयी।
2014 – पूर्व केन्द्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का दिल्ली में सड़क हादसे में निधन।
2016 – अमरीका के पेशेवर मुक्केबाज मुहम्मद अली का निधन। खेल इतिहास में दुनिया का सबसे बड़ा हेवीवेट मुक्केबाज कहा जाता है।