Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Four killed as Double decker bus over turns at Yamuna Expressway in Mathura-मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर डबरडेकर बस पलटने से चार की मृत्यु - Sabguru News
होम India City News मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर डबरडेकर बस पलटने से चार की मृत्यु

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर डबरडेकर बस पलटने से चार की मृत्यु

0
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर डबरडेकर बस पलटने से चार की मृत्यु

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार डबलडेकर बस के पलट जाने से उसपर सवार चार लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 21 सवारियां गंभीर घायल हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने सोमवार को बताया कि दिल्ली के नंदनगरी से एक प्राइवेट डबलडेकर बस आगरा की ओर आज रही थी। यमुना एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 132 पर बलदेव क्षेत्र में रात करीब 12 बजे गढ़सौली के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि करीब 21 लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को आगरा के यशवंत हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। हादसे के कारण कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। क्षतिग्रस्त बस के हटाने बाद यातायात सामान्य हो गया।