Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
june 05 in history : what happened in indian and world history-जून 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जून 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जून 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जून 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1507- इंग्लैंड और नीदरलैंड ने व्यापारिक समझौते पर सहमति जताई।
1659- मुगल शासक औरंगजेब ने दिल्ली की सल्तनत संभाली।
1827- यूनान में स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान तुर्की ने एक्रोपोलिस और एथेंस पर कब्जा किया।
1875- अमरीका के सेन फ्रांसिस्को में पैसिफिक स्टॉक एक्सचेंज शुरू हुआ।
1877- प्रसिद्ध मलयाली कवि उल्लूर एस परमेश्वर अय्यर का जन्म।
1882- बॉम्बे (अब मुंबई) में तूफान और बाढ़ से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।
1912- अमरीकी नौसेना ने क्यूबा पर तीसरी बार हमला किया।
1915- डेनमार्क ने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को वोट का अधिकार दिया।
1942- अमरीका ने बुल्गारिया, हंगरी तथा रोमानिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1953- डेनमार्क ने नया संविधान अंगीकार किया।
1984- आपरेशन ब्लू स्टार के तहत सेना ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में प्रवेश किया।
1991- सोवियत संघ कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव मिखाइल गोरबाशेव को नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया।
2013- बिहार में बिजली गिरने से 44 लोगों की मौत हुई।
2013- नवाज शरीफ पुन: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।