Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
west bengal : BJP takes over Bhatpara Municipality from Trinamool congress after majority councillors vote out sitting chairman-भाटपारा नगर निगम : भाजपा ने पश्चिम बंगाल में फिर दिया तृणमूल को झटका - Sabguru News
होम Headlines भाटपारा नगर निगम : भाजपा ने पश्चिम बंगाल में फिर दिया तृणमूल को झटका

भाटपारा नगर निगम : भाजपा ने पश्चिम बंगाल में फिर दिया तृणमूल को झटका

0
भाटपारा नगर निगम : भाजपा ने पश्चिम बंगाल में फिर दिया तृणमूल को झटका

बैरकपुर। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को झटका देने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अब स्थानीय निकायों पर भी कब्जा शुरू किया है। हाल में भाजपा में शामिल हुए सौरभ सिंह को उत्तरी 24 परगना जिले के भाटपारा नगर निगम के अध्यक्ष सोमनाथ ठाकुर के स्थान पर नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद पार्टी का इस निगम पर भी कब्जा हो गया है।

लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भी भाजपा ने तृणमूल को कई झटके दिए हैं। भाजपा ने तृणमूल के कुछ विधायकों तथा 50 से अधिक निगम एवं वार्ड पार्षदों को पार्टी में शामिल कर लिया है।

सौरभ सिंह भाजपा के बैरकपुर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन सिंह के रिश्तेदार हैं। अर्जुन के पुत्र पवन सिंह भाटपारा क्षेत्र के विधायक हैं। पवन ने तृणमूल के मंत्री मदन मित्रा को उस सीट पर हुए 19 मई के उपचुनाव में हराया था।

पैंतीस सदस्यीय भाटपारा नगर निगम बाेर्ड के 26 पार्षदों ने सौरभ के पक्ष में वोट डाले। बोर्ड हालांकि अभी 33 सदस्यीय ही है क्योंकि एक सदस्य का निधन हो चुका है जबकि पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया था।

इस प्रकार की अफवाह भी है कि तृणमूल सरकार भाटपारा को नगर निगम को भंग कर वहां प्रशासक काे नियुक्त कर सकती है ताकि निगम का कोई काम नहीं रुके। भाजपा सूत्रों ने कहा कि ऐसा होने पर पार्टी अदालत के शरण में जा सकती है।