Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
june 09 in history : what happened in indian and world historyजून 09 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जून 09 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जून 09 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जून 09 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1659 – दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने धोखे से मुगल शहजादे दारा शिकोह को औरंगजेब के हवाले कर दिया।
1720 – स्वीडन और डेनमार्क के बीच तीसरे स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1752 – फ्रांसीसी सेना ने भारत के त्रिचिनोपोली क्षेत्र में ब्रिटिश सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1789 – स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के समीप ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया।
1898 – चीन ने हांगकांग के कुछ नये क्षेत्रों को 99 वर्षों के लिए ब्रिटेन से लीज पर लिया।
1931 – डोनाल्ड डक कार्टून को पहली बार प्रदर्शित किया गया।
1940 – नार्वे ने द्वितीय विश्व युद्व के दौरान जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1941 – यूरोपीय देश सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के फोर्ट स्मेदेरोवो क्षेत्र स्थित एक हथियार कारखाने में विस्फोट से 1500 लोगों की मौत हुई।
1944 – रूस ने फिनलैंड के केरेलिया क्षेत्र पर आक्रमण किया।
1945 – आस्ट्रेलिया की सेना ने ब्रुनेई की खाड़ी स्थित उत्तरी बोर्नियो क्षेत्र में प्रवेश किया।
1964 – लाल बहादुर शास्त्री भारत के प्रधानमंत्री निर्वाचित।
1975 – ब्रिटेन की संसद की कार्यवाही का आम जनता के लिए सीधा प्रसारण शुरू हुआ।
1983 – मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंज़र्वेटिव पार्टी ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया।
2001 – लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन का युगल खिताब जीता।
2011 – भारत के मशहूर चित्रकार एमएफ हुसैन का लंदन में निधन।