Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Notification issues for local body wards, now ajmer will have 80 wardsस्थानीय निकाय वार्डो का पुर्नगठन, अजमेर में होंगे 80 वार्ड - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer स्थानीय निकाय वार्डो का पुर्नगठन, अजमेर में होंगे 80 वार्ड

स्थानीय निकाय वार्डो का पुर्नगठन, अजमेर में होंगे 80 वार्ड

0
स्थानीय निकाय वार्डो का पुर्नगठन, अजमेर में होंगे 80 वार्ड

जयपुर। राजस्थान में नगर निगम, नगर परिषद एवं पालिकाओं के वार्डो का पुर्नगठन किया जाएगा। राज्य सरकार ने आज इस संबंध में अधिसूचना जारी की है जिसमें वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर वार्डो के पुर्नगठन के संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

अधिसूचना के अनुसार जयपुर नगर निगम में 90 वोर्डो से पुर्नगठन के बाद 150 वार्ड हो जाएंगे। इसी तरह पुर्नगठन के बाद अजमेर नगर निगम में वार्डो की संख्या 60 से 80, उदयपुर में 55 से 70 तथा कोटा में 65 से 100 वार्ड, जोधपुर में 65 से 100 बीकानेर में 60 से 80 एवं भरतपुर में 50 से 65 वार्ड हो जाएंगे।

राज्य की कुल 193 निकायों में पुर्नगठन किया जाना है जिसके लिये मापदंड निधार्रित किये गये है। इनमें विधानसभा की सीमा को नहीं तोड़ने तथा दो विधानसभा क्षेत्रों की सीमा का एक वार्ड नहीं बनाने, एक वार्ड दो पुलिस थानो की सीमा में विभाजित नहीं करने के निर्देश शामिल है।