Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
RJD Supporters Celebrate Lalu's 72nd Birthday at RIMS; Party HQ remains deserted-लालू प्रसाद के बर्थडे पर राजद कार्यालय में 72 पाउंड का केक काटा - Sabguru News
होम Bihar लालू प्रसाद के बर्थडे पर राजद कार्यालय में 72 पाउंड का केक काटा

लालू प्रसाद के बर्थडे पर राजद कार्यालय में 72 पाउंड का केक काटा

0
लालू प्रसाद के बर्थडे पर राजद कार्यालय में 72 पाउंड का केक काटा

पटना। राष्ट्रीय जनता दल लालू प्रसाद यादव के 72 वें जन्मदिन पर आज पार्टी मुख्यालय में 72 पाउंड का केक काटा गया। राजद अध्यक्ष यादव अपने जन्मदिन पर भले ही अपने समर्थकों और पार्टी नेताओं के साथ नहीं हो लेकिन उनका 72 वां जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया गया।

राजद के यहां प्रदेश मुख्यालय में 72 पाउंड का केक काटा गया लेकिन केक काटने के समय यादव के परिवार का कोई सदस्य कार्यालय में मौजूद नहीं था। ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि यादव के बड़े पुत्र एवं विधायक तेज प्रताप यादव इस कार्यक्रम में शामिल होंगे लेकिन अंत समय तक वह भी नहीं आए।

पार्टी प्रमुख का जन्मदिन होने के बावजूद इस बार राजद के कार्यकर्ताओं में पहले की तरह उत्साह देखने को नहीं मिला। कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह की कमी इस बात की ओर इशारा करता है कि पार्टी लोकसभा चुनाव परिणाम से अभी उबर नहीं पाई है। राजद के प्रदेश मुख्यालय के बाहर यादव को बधाई देने वाले कुछ बैनर पोस्टर को छोड़कर सभी तरफ खालीपन नजर आ रहा है।