Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
union minister thawar chand Gehlot new leader of Rajya Sabha-थावरचंद गहलोत राज्यसभा में सदन के नेता नियुक्त - Sabguru News
होम Delhi थावरचंद गहलोत राज्यसभा में सदन के नेता नियुक्त

थावरचंद गहलोत राज्यसभा में सदन के नेता नियुक्त

0
थावरचंद गहलोत राज्यसभा में सदन के नेता नियुक्त

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के दलित चेहरे एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को मंगलवार को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली की जगह थावरचंद नियुक्ति की है। जेटली ने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर रखने और स्वास्थ्य को देखते हुए अन्य औपचारिक जिम्मेदारियों से उन्हें मुक्त करने का अनुरोध किया था।

मध्य प्रदेश के 71 वर्षीय नेता के पास लगभग चार दशकों का विधायी अनुभव है। वह कई बार विधानसभा के सदस्य चुने गए और लोकसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं।

कई भाजपा नेताओं ने गहलोत को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी है। उन्हें बधाई देने वालों में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भी उन्हें बधाई दी। चौहान ने अपने संदेश में उम्मीद जताई कि उनका व्यापक अनुभव राज्य सभा में पार्टी की मदद करेगा।