Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Akhilesh Yadav says People learn how to be safe in up - यूपी में लोगों को खुद सुरक्षित रहना सीखना होगा : अखिलेश यादव - Sabguru News
होम Headlines यूपी में लोगों को खुद सुरक्षित रहना सीखना होगा : अखिलेश यादव

यूपी में लोगों को खुद सुरक्षित रहना सीखना होगा : अखिलेश यादव

0
यूपी में लोगों को खुद सुरक्षित रहना सीखना होगा : अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav says People learn how to be safe in up
Akhilesh Yadav says People learn how to be safe in up
Akhilesh Yadav says People learn how to be safe in up

एटा। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या की भर्त्सना करते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को कहा कि योगी सरकार से न्याय की उम्मीद बेमानी है और राज्य के लोगों को अपनी सुरक्षा के बारे में खुद सोचना होगा।

यादव के अंतिम संस्कार में भाग लेने आए यादव ने पत्रकारों से कहा कि कचहरी में वकील के चैम्बर में हत्या इतनी बड़ी घटना है कि इसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता हैं। कल जब मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था पर बैठक कर रहे उस समय अपराधी अपराध कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस सरकार से न्याय की उम्मीद बेमानी है। इस जघन्य हत्याकांड की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराई जानी चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के बाद चिन्हित करके समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही हैं। हम एक सूची राज्यपाल को देंगे जिनकी हत्या हुई हैं। सरकार परिवार को 50 लाख रुपए की सहायता दे। इस हत्याकांड पुलिस की भूमिका की भी जांच हो।

इस सरकार से जनता न्याय की उम्मीद नहीं कर सकती हैं। यादव ने राज्यपाल की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए सरकार पर संदेह जताया कि सपा कार्यकर्ताओं की हत्या में पुलिस तो शामिल नहीं है।