Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
daily horoscope, rashifal for 19 june 2019 wednesday-सबगुरु राशिफल : 19 जून बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 19 जून बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 19 जून बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 19 जून बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2076, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायन, 15.34 बजे बाद तृतीया तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि :- आज आप अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है। महिलाएं जरूरी वस्तुओं की खरीद्दारी करेंगी।

वृष राशि :- आज नए लोगों को रोजी व रोजगार के नये अवसर प्रदान होंगे। प्रतीकात्मक त्याग ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा लौटा सकता है। हर नए सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। कार्य व व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की कुछ कमी आएगी।

मिथुन राशि :- आज अनावश्यक खर्चो पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। समय की पाबन्दी आपके व्यक्तित्व में चार-चांद लगा देगी। पाइल्स रोगियों को अपने खान-पान पर विशेष सावधानी बरतनें की जरूरत है।

कर्क राशि : – आज व्यावसायिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रंग लाएगी। सोच-समझकर लिये गये निर्णय आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि करेंगे। महिलाओं को परिवार के प्रति उदासीनता रह सकती है।

सिंह राशि : – नौकरी वाले कुछ लोगों को अचानक स्थान परिवर्तन की सम्भावना है। सामाजिक उत्तरदायित्वों को ठीक से निवर्हन करने की जरूरत है। छात्र अपने सम्बन्धों को मजबूज करें। महिलाएं अपने निर्णय स्वयं लेने की कोशिश करें।

कन्या राशि :- हर कदम सोच-समझकर रखने की आवश्यकता है। परिवार की बातों को सबसे साझा न करें। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नये अवसर आयेंगे जिन्हे नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी।

तुला राशि :- सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आयेगी। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। महिलायें सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता न रखें। साहस व पराक्रम के साथ किए गए प्रत्येक कार्य में आपको आशा के अनुरूप सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि :- कुछ लम्बित कार्यो का शीघ्र ही समाधान होगा जिसके फलस्वरूप आप नए कार्यो का शुभारम्भ कर सकते है। पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करने के लिए काफी त्याग करने की जरूरत है।

धनु राशि :- भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। धार्मिक कार्यो का आयोजन या धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा।

मकर राशि :- आज आफिस वाले लोग अपनी उपयोगतिा बनाएं रखें अन्यथा षड़यन्त्र का शिकार हो सकते है। सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता हितकर नहीं है। महिलायें मानसिक उलझनों का शिकार हो सकती है।

कुंभ राशि :- आज का दिन आपके रूके हुये कार्यो को पूरा करायेगा तथा भाग्य पक्ष में मजबूती लायेगा। कलान्तर में किये गये कर्मो का प्रतिफल आपके जीवन में चार-चाॅद लगा देगा। अकारण किसी चिन्ता के काराण मन व्यथित हो सकता है, अतः आप-अपने मन को केन्द्रित करने का प्रयास करें।

मीन राशि :- कुछ लोगों के पाचन संस्थान को कमजोर करेगा जिससे मौसमी बीमारियां घेरे रहेंगे।इस सप्ताह आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ायें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है।