Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
June 20 in history : What happened in Indian and World History-जून 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जून 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जून 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जून 20 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 20 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1756 – नवाब सिराजुद्दौला के सैनिकों ने ब्रिटिश सैनिकों को फोर्ट विलियम के तहखाने में कैद किया.
1837 – विक्टोरिया ब्रिटेन की महारानी बनीं।
1840 – सैमुअल मोर्स ने टेलीग्राफ का पेटेंट कराया।
1862 – रोमानिया के प्रधानमंत्री बार्बू कटारगिउ की हत्या।
1863 – पश्चिमी वर्जीनिया अमेरिका का 35वां राज्य बना।
1877 – अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने कनाडा के ओंटारियो में दुनिया का पहला वाणिज्यिक टेलीफोन सेवा शुरू की।
1887 – भारत का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला।
1916 – पुणे में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1921 – चेन्नई, भारत शहर में बकिंघम और कर्नाटक मिल्स के श्रमिकों ने चार महीने की हड़ताल शुरू की।
1939 – भारतीय क्रिकेटर रमाकांत देसाई का जन्म।
1952 – भारतीय लेखक और कवि विक्रम सेठ का जन्म।
1960 – माली फेडरेशन (बाद में माली और सेनेगल में विभाजन) को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।
1976 – अमरीकी राजदूत की हत्या के बाद लेबनान से अमरीका ने अपने सैकड़ों नागरिकों को वहां से निकाला।
1990 – ईरान में भूकंप से 40 हजार से अधिक लोगों की मौत।
1991 – एकीकृत जर्मनी की राजधानी फिर से ​बर्लिन को बनाने के प्रस्ताव को संसद ने मंजूरी दी।
2001 – जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने।
2002 – अमरीकी कोर्ट ने मानसिक रूप से बीमार लोगों की फांसी की सजा पर रोक लगाई।
2005 – रूसी मालवाहक यान एम-53 अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा।
2012 – लीबिया में सामुदायिक हिंसा में 105 लोगों की मौत, 500 घायल।