Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Madhya Pradesh : Five killed After Boat Capsizes In Narmada in Mandla-मंडला में बारात से लौट रहे लोगों की नाव पलटी, 5 की मौत - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal मंडला में बारात से लौट रहे लोगों की नाव पलटी, 5 की मौत

मंडला में बारात से लौट रहे लोगों की नाव पलटी, 5 की मौत

0
मंडला में बारात से लौट रहे लोगों की नाव पलटी, 5 की मौत

मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र स्थित नर्मदा नदी में आज सुबह बारातियों को लेकर जा रही एक नाव के पलट जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई और छह लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। बारात मंडला जिले से सिवनी जिले के बखारी गांव आई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मंडला जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र से एक बारात कल रात सिवनी जिले के बखारी आई थी। सुबह नाव से नर्मदा नदी पार कर बाराती वापस लौट रहे थे, तभी नाव असंतुलित होकर नदी में पलट गई, जिसमें नाव सवार सभी बाराती डूब गए। इनमें पांच की डूबने से मौत हो गई जबकि छह लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। मृतकों में चार महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

दुर्घटना में कलावतीबाई (35), लालतीबाई (32), धनियाबाई (50), बुद्धोबाई (40) और आठ वर्ष के एक बालक देशराज की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय विधायक अशोक मर्सकोले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।