Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
IOC officially lifts provisional ban imposed on india with regards to hosting international events-आईओसी ने भारत में अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी पर लगा प्रतिबंध हटाया - Sabguru News
होम Headlines आईओसी ने भारत में अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी पर लगा प्रतिबंध हटाया

आईओसी ने भारत में अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी पर लगा प्रतिबंध हटाया

0
आईओसी ने भारत में अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी पर लगा प्रतिबंध हटाया

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भारत में अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी को लेकर लगाया गया प्रतिबंध गुरुवार को तत्काल प्रभाव से हटा लिया है।

आईओसी ने भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र ध्रुव बत्रा को लिखे पत्र में यह जानकारी दी है। आईओसी ने कहा कि हम आपको यह बताना चाहते हैं कि भारत में किसी भी अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन की मेजबानी को लेकर लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया गया है और इसकी जानकारी अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघों को भी दे दी गई है।

अंतरराष्ट्रीय संस्था ने 21 फरवरी 2019 को अपने कार्यकारी बोर्ड द्वारा लिए गए फैसलों के तहत भारत पर अस्थायी तौर पर यह प्रतिबंध लगाया था कि वह अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी नहीं कर पाएगा।