Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Four of a family shot killed over plot dispute in Sagar-सागर : पारिवारिक विवाद में चली गोली से 4 लोगों की मौत - Sabguru News
होम Headlines सागर : पारिवारिक विवाद में चली गोली से 4 लोगों की मौत

सागर : पारिवारिक विवाद में चली गोली से 4 लोगों की मौत

0
सागर : पारिवारिक विवाद में चली गोली से 4 लोगों की मौत

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम पारिवारिक विवाद के चलते गोली चलने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार छोटी बजरिया के गणेश वार्ड में दो परिवारों के बीच विवाद हो गया, जिसमे मनोहर अहिरवार ने बंदूक से फायर कर दिया।

इस घटना में मनोज अहिरवार (42), संजीव अहिरवार (33), राजकुमारी अहिरवार (28) और दस वर्षीय यशवंत की घटना स्थल पर मौत हो गई है, जबकि एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई, जिसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। घटना के बाद बीना पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक सहित आरोपी मनोहर अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है।