Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
June 24 in history : What happened on 24 june in Indian and World History-जून 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जून 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जून 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जून 24 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1206 – दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की लाहाैर (अब पाकिस्तान) में ताजपोशी हुई।
1564 – भारत की वीरांगना महारानी दुर्गावती मुगलों से जंग के दौरान शहीद हुईं।
1793 – फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान को अपनाया।
1859 – फ़्रांस और सारदेनिया के साथ ऑस्ट्रिया का सोल्फ़ोरीनो युद्ध हुआ।
1918 – कनाडा में मॉ​न्ट्रियल से टोरंटो के बीच पहली एयरमेल सेवा की शुरुआत हुई।
1961 – भारत के पहले स्वदेशी एचएफ-24 सुपरसोनिक लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी।
1963 – डाक एवं टेलीग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत की।
1966 – मुंबई से न्यूयाॅर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान के स्विट्ज़रलैण्ड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त होने से 117 लोगों की मौत।
1975 – न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर ईस्टर्न-727 विमान दुर्घटना में 113 लोगों की मौत।
1980 – भारत के चौथे राष्ट्रपति वी वी गिरी का निधन।
1986 – भारत सरकार ने अविवाहित महिलाओं के लिए भी मातृत्व लाभ को स्वीकृति दी।
1995 – दक्षिण अफ्रीका ने रग्बी विश्व कप जीता।
2002 – अफ्रीकी देश तंजानिया में ट्रेन दुर्घटना में 281 लोगाें की मौत।
2004 – जॉन नेग्रोपोटे इराक में अमरीका के पहले राजदूत बने।
2005 – अमरीका ने भारत की सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की दावेदारी को मान्यता प्रदान की।
2006 – फिलीपीन्स में मौत की सज़ा समाप्त की गई।
2007 – इराकी हाई ट्रिब्यूनल ने सद्दाम हुसैन के चचेरे भाई अली हसन अल माजिद उर्फ़ कैमिकल अली सहित तीन लोगों को फ़ांसी की सज़ा सुनाई।
2008 – नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2010 – विंबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला। अमरीका के जॉन इसनर और फ्रांस के निकोला मायू के बीच यह ऐतिहासिक मैच हुआ था।
2012 – मुस्लिम ब्रदरहुड के नेता मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।