Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
eight year old girl raped in Gorakhpur-गोरखपुर में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ रेप - Sabguru News
होम UP Gorakhpur गोरखपुर में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ रेप

गोरखपुर में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ रेप

0
गोरखपुर में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ रेप

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के सिकरीगंज क्षेत्र में एक आठ साल की बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि सिकरीगंज क्षेत्र निवासी एक आठ साल की बालिका रविवार रात अपनी मां के साथ कमरे में सोई थी। उनके बरामदे में मउ जिले के माेहम्मदाबाद क्षेत्र के सैकडा गांव का निवासी जाकिर सोया था। वह उनका दूर का रिश्तेदार है।

उन्होंने बताया कि जाकिर बालिका को रात में बरामदे में ले आया और मुंह बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह फरार हो गया। पीडिता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी जाकिर की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी है। उसके संम्भावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।