Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Political leaders from across party lines pay tribute to BJP's Rajasthan chief madan lal saini-मदनलाल सैनी को गहलोत, पायलट और शेखावत ने दी श्रद्धांजलि - Sabguru News
होम Headlines मदनलाल सैनी को गहलोत, पायलट और शेखावत ने दी श्रद्धांजलि

मदनलाल सैनी को गहलोत, पायलट और शेखावत ने दी श्रद्धांजलि

0
मदनलाल सैनी को गहलोत, पायलट और शेखावत ने दी श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी के शव पर पुष्पांजलि अर्पित की।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सैनी का शव रखा गया था जहां बडी संख्या में नेताओं ओर कार्याकर्ताओं ने भाजपा नेता को भावभीनी श्रद्धांजिल अर्पित की।

गहलोत और पायलट के अलावा परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, शिक्षा मंत्री गोवन्दि सिंह डोटासरा तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर ने भी भाजपा नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में भाजपा नेता का शव सीकर ले जाया गया जहां आज शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भाजपा नेता का कल दिल्ली में निधन हो गया था।

यह भी पढें
सादगीपूर्ण एवं मिलनसार के धनी थे मदनलाल सैनी
दिवगंत सैनी को श्रद्धांजलि के बाद कार्यवाही भोजनवकाश तक स्थगित
राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का निधन