Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ajmer : sarva brahman samaj demand for a ban on article 15 film-फिल्म आर्टिकल-15 का अजमेर में विरोध, रिलीज पर रोक की मांग - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer फिल्म आर्टिकल-15 का अजमेर में विरोध, रिलीज पर रोक की मांग

फिल्म आर्टिकल-15 का अजमेर में विरोध, रिलीज पर रोक की मांग

0
फिल्म आर्टिकल-15 का अजमेर में विरोध, रिलीज पर रोक की मांग

अजमेर। अजमेर में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के बैनर तले सर्व ब्राह्मण समाज ने आज फिल्म ‘आर्टिकल-15’ का विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट पर उग्र प्रदर्शन किया तथा फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की।

महासभा के अध्यक्ष पं. सुदामा शर्मा ने बताया कि यह फिल्म ब्राह्मण समाज में विष घोलने का काम करेगी, लिहाजा पहले से ही सतर्क ब्राह्मण समाज फिल्म को रीलिज न होने देने की बात कहते इसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग कर रहा है।

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी भी दी कि यदि फिल्म का प्रदर्शन किया जाता है तो किसी भी सम्भावित हिंसा के लिए प्रशासन ही जिम्मेदार होगा।

प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंघ में जिला कलेक्टर विश्वमोहन शर्मा को ज्ञापन सौपा। जिला कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन की ओर से इस पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।